Friday, April 24, 2020

indiafightcorona

कल 25 अप्रेल सायं 6 बजे फेसबुक लाइव में हमारे पंचायत सचिव भाइयो जो गाँव गाँव मे जाकर जन-जागरूकता कर रहे है। एवं हमारे PHE विभाग के कर्मचारी भाईयों जो इतनी गर्मी में गाँव गाँव मे जाकर जल व्यवस्था सुचारू रूप से चला रहे है।
इन सभी भाइयो की बात रखूंगा ओर इन सभी के काम के बारे में भी बताऊंगा

आपसे निवेदन है आज अभी से कल सुबह 12 बजे तक इन सभी के नाम मेरे वाट्सएप नम्बर 9424495465 पर जल्दी भेजिये।

MP FASTSAMACHAR.COM


I SUPPORT ARNAV GOSWAMI

Arnab Goswami बोले, 'मैं सर्वोच्च न्यायालय का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे अधिकारों का समर्थन किया'

MP FASTSAMACHAR.COM

भोपाल। ग्वालियर-चंबल के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को सुर्खियों में बने रहना अच्छे से आता है। राजस्थान के कोटा में फसी एक छात्रा की मदद के नाम पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ना केवल राजस्थान के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सचिन पायलट से बात की बल्कि इसकी सार्वजनिक सूचना भी दी। अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा से नाराज हैं। क्या सचिन पायलट से बात करके ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमित शाह को कोई संकेत दिया है।
मामला क्या है 
लोकसभा क्षेत्र गुना (जहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव हार गए हैं) की रहने वाली एक छात्रा राजस्थान के कोटा शहर में फंस गई थी। छात्रा के पिता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद मांगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छात्रा को मदद पहुंचाने के लिए राजस्थान की डिप्टी सीएम सचिन पायलट से बात की। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्विटर पर सार्वजनिक रूप से इसकी जानकारी भी दी। इसी के बाद से गॉसिप शुरू हो गए हैं।

MP FASTSAMACHAR.COM

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने शुक्रवार को एक वीडियो मैसेज जारी किया। जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग करने के अपने अधिकार को बरकरार रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया है। अर्नब ने कहा, 'मैं 24 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैं आपके प्यार और विश्वास के कारण पत्रकारिता में रहूंगा। मैं भारत के सर्वोच्च न्यायालय का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे अधिकारों का समर्थन किया है। सुप्रीम कोर्ट ने मेरे अधिकारों का, जो मैं पालन कर रहा हूं उसका समर्थन किया है। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।'
इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने भी मेरा साथ दिया है, मैं उनका भी आभारी हूं। मैं आज एक बात और कहना चाहता हूं कि मेरे पर और मेरी पत्नी पर जो जानलेवा हमला हुआ है मुंबई के बीच सड़क पर उस पर जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार, कांग्रेस सरकार ने सच को दबाने की कोशिश की है वो मैं बिल्कुल स्वीकार नहीं करूंगा। मैं लड़ता रहूंगा जबतक मेरे परिवार और नेटवर्क को इंसाफ नहीं मिलेगा। पिछले 24 
घंटे से मुंबई पुलिस मुझे तलाश कर रही है। और बड़े-बड़े राजनेताओं ने दवाब डाला है कि मेरी गिरफ्तारी हो। अगर मैं गिरफ्तार होता तो क्या फर्क पड़ता? ना तब फर्क पड़ता और नहीं अब पड़ेगा। हम तो सिर्फ जो हमारा कर्तव्य है उसका पालन करेंगे।' 
गौरतलब है कि बुधबार रात जब अर्नब और उनकी पत्नी सम्यब्रता रे गोस्वामी जो रिपब्लिक टीवी की संपादक हैं अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे तब बाइक सवार दो हमलावरों ने उनपर हमला किया था। ये हमला गणपतराव कदम मार्ग पर हुआ था। 

mp fastsamachar.com

अंकित शर्मा के परिवार को केजरीवाल सरकार द्वारा अभी तक एक करोड़ रुपये नहीं दिए गए

दिल्ली दंगो में अंकित शर्मा की हत्या ताहिर हुसैन के घर में हुई थी

2 मार्च को CM ने घोषणा की थी

@ArvindKejriwal - अंकित शर्मा के परिवार को पैसे क्यूं नहीं मिले?

कृपया ये पैसे तुरंत दिए जाएं

mp fastsamachar.comp

ख़बर राजस्थान के सीकर से है... कोरोना की वजह से यहाँ पलसाना गांव के प्राथमिक स्कूल में हरियाणा, गुजरात मध्य प्रदेश इत्यादि जगहों से आए 54 प्रवासी मजदूरों के लिए स्कूल में रहने की व्यवस्था की गई...!

उन मजदूरों ने देखा कि 8-9 वर्षों से स्कूल भवन की रंगाई  नहीं हुई है, मजदूरों ने गाँव के सरपंच और शिक्षकों के सामने स्कूल भवन की पेंटिंग करने का प्रस्ताव रखा...!

तुरंत ही पेंट, ब्रश इत्यादि का इंतजाम हुआ और उन मजदूरों ने अपने क्वॉरेंटाइन के दौरान पूरे स्कूल की शक्ल सूरत बदल दी...और इसके बदले में उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया, उनका कहना है कि हमारे रहने और खाने की इतनी अच्छी व्यवस्था इस गाँव ने की, हमारा ख्याल रखा है तो हमारा फर्ज है कि हम कुछ न कुछ इस स्कूल को दें..गाँव के लिए कुछ कर जाये..!

quarentine सेंटर, हॉस्पिटल वार्डो,  में शौच करने वाले, थूकने ,नर्सों से अश्लीलता,मारपीट करने वालों को इन सभी से कुछ सिख लेनी चाहिए....!

देश महान बनता नहीं, उसे महान बनाना पड़ता है...इन सभी भाइयों की सोच को दिल से सेल्यूट और नमन पहुँचे...!
❤️🙏🇮🇳

MP FASTSAMACHAR.COM

भोपाल: 3 मई के बाद भी जारी रह सकता है लॉकडाउन, कलेक्टर ने दिए संकेत
Bhopal News in Hindi

राजधानी भोपाल (Bhopal) के कलेक्टर तरुण पिथोड़े (Tarun Pithode) ने कहा कि शहर में तीन मई के बाद भी लॉक डाउन (Lockdown) जारी रहेगा. तरुण पिथौड़े ने कहा कि भोपाल की मौजूदा हालातों को देखते हुए लॉक डाउन पर बढ़ाने पर विचार रमजान में भी घर में ही नमाज पढ़ी जाएगी।

mp fastsamachar.com

शिवपुरी। देश को कोरोना के कहर से बचाने के लिए लॉकडाउन करना पडा। लोकडाउन में लगी बंदिशो के कारण कुछ लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। कियोस्क संचालको के लगातार ग्रामीणो के साथ धोखाधडी करने के मामले सामने आ रही हैं। लॉकडाउन में मिली छुट में लूट करने में लगें हैं। ऐसा ही लोगो के पैसे लूटने का मामला सामने आया है।

पोहरी में धाोखाधडी

जानकारी के अनुसार पोहरी के कमलाखेड़ी गांव के कन्हैयालाल धाकड़ ने बताया कि देवपुर बछौरा गांव का रिंकू धाकड़ पोहरी में कियोस्क सेंटर चलाता है। रिंकू 4-5 दिन कमलाखेड़ी गांव में आया। यहां गांव वालों को बताया कि किसी को पोहरी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, मैं यहीं कियोस्क के माध्यम से पैसे निकालकर यहीं दे दूंगा।

 कई लोगों के अंगूठे लगवाए और कुछ को पैसे दे दिए तो कुछ को नहीं दिए। कहने लगा कि आपका अंगूठा ठीक से नहीं लग रहा। फिंगर प्रिंट मैच नहीं कर रहे। इस बीच 18 तारीख को मैं बैंक गया तो खाते से 13 हजार रुपए निकल चुके थे। जबकि कियोस्क वाले ने मना कर दिया था।

गांव के दूसरे लोगों में शिवचरण शाक्य के 5 हजार, सिरनाम धाकड़ के 2 हजार, अनीता धाकड़ के 1500, कल्याण के 4 हजार रुपए निकल चुके हैं। एक लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है। इस मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है। गांव वाले रिंकू के घर भी जा रहे हैं, लेकिन वह नहीं मिल रहा है।

mp fastsamachar.com

​कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग से आ रही है। जहां अभी हाल ही में मुम्बई से आया एक युवक स्वास्थ्य विभाग द्धारा होम कोरेन्टाईलन करने के बाबजूद आज अपने ही घर से फरार हो गया। इस मामले की सूचना पर स्वास्थय विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां टीम को उक्त युवक नहीं मिला। उसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग उक्त युवक पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। 

जानकारी के अनुसार मनीष चंदेल निवासी राई ​बीते रोज मुम्बई के पुणे से बाईक से आ गया था। इस मामले की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को लगी। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल इस युवक के घर पहुंचकर उक्त युवक को कोरेन्टाईन किया। बताया जा रहा है कि होम कोरेन्टाईन के बाद उक्त युवक को देखने आज स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त युवक के घर पहुंची। परंतु वह घर पर नहीं मिला। जिसपर से अब स्वास्थ्य विभाग उक्त युवक की जानकारी में जुट गई है। 

कोलारस बीएमओ डॉ अल्का त्रिवेदी ने बताया है कि राई निवासी मनीष कल आया था। जिसे कल हमारी टीम ने होम कोरेन्टाईन किया था। युवक में कोरोना संबंधित कोई भी सिम्टम्स नहीं थे। परंतु हमने ऐतिहात के तौर पर इसे होम कोरेन्टाईन किया था। आज जब हमारी टीम इन्हें देखने घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला। हमने एसडीओपी को उक्त मामले से अबगत करा दिया है। उसके बाद उक्त युवक पर कार्यवाही की जाएगी।

mp fastsamachar

प्रदेश के दमोह जिले में छह साल की बच्‍ची के साथ रेप कर उसकी आंखें फोड़ने की बर्बरतापूर्ण घटना सामने आई है। जबेरा पुलिस थाना के अंतर्गत एक गांव में छह साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर अपहरण कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने बच्ची के दोनों आंखों पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई है ताकि वह उसे पहचान न सके और पुलिस की गिरफ्त से बच सके। इसके अलावा, बच्ची के चेहरे एवं गालों पर भी चोटें आई हैं। यह घटना दमोह जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर हुई।
दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने गुरुवार को बताया, 'छह साल की यह पीड़ित बच्ची कल शाम को अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। उस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसे पकड़ कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।' उन्होंने बताया , 'बच्ची की दोनों आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। उसके चेहरे एवं गाल पर भी घाव है। उसकी हालत गंभीर है।'जब उनसे सवाल किया गया कि क्या बच्ची की आंखें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, तो इस पर चौहान ने बताया, 'बच्ची की जांच करने वाले स्थानीय चिकित्सकों ने बताया कि उसकी दोनों आंखों में सूजन था जिससे रेटिना नहीं दिख रहे। इसलिए वे यह निष्कर्ष नहीं निकाल सकते कि बच्ची की आंखों में रोशनी है या नहीं।'
चौहान ने बताया, 'बच्ची गंभीर हालात में अपने घर से 50 कदम दूर एक कमरे के अंदर आज सुबह मिली। जहां वह मिली है, उस घर में कोई नहीं रहता। बच्ची के हाथ बंधे हुए थे।' उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची ने पीड़ित बच्ची को तुरंत जबेरा तहसील इलाके स्थित एक अस्पताल ले गई, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया। चौहान ने बताया, 'बच्ची को जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है। उसकी आंखों का इस वक्त ऑपरेशन किया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि मामले की अभी विस्तृत जांच चल रही है और आरोपी का पता लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास जारी है। चौहान ने आशंका जताई है कि आरोपी स्थानीय ही हो सकता है।'

टॉप 

'