रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने शुक्रवार को एक वीडियो मैसेज जारी किया। जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग करने के अपने अधिकार को बरकरार रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया है। अर्नब ने कहा, 'मैं 24 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैं आपके प्यार और विश्वास के कारण पत्रकारिता में रहूंगा। मैं भारत के सर्वोच्च न्यायालय का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे अधिकारों का समर्थन किया है। सुप्रीम कोर्ट ने मेरे अधिकारों का, जो मैं पालन कर रहा हूं उसका समर्थन किया है। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।'
इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने भी मेरा साथ दिया है, मैं उनका भी आभारी हूं। मैं आज एक बात और कहना चाहता हूं कि मेरे पर और मेरी पत्नी पर जो जानलेवा हमला हुआ है मुंबई के बीच सड़क पर उस पर जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार, कांग्रेस सरकार ने सच को दबाने की कोशिश की है वो मैं बिल्कुल स्वीकार नहीं करूंगा। मैं लड़ता रहूंगा जबतक मेरे परिवार और नेटवर्क को इंसाफ नहीं मिलेगा। पिछले 24
घंटे से मुंबई पुलिस मुझे तलाश कर रही है। और बड़े-बड़े राजनेताओं ने दवाब डाला है कि मेरी गिरफ्तारी हो। अगर मैं गिरफ्तार होता तो क्या फर्क पड़ता? ना तब फर्क पड़ता और नहीं अब पड़ेगा। हम तो सिर्फ जो हमारा कर्तव्य है उसका पालन करेंगे।'
गौरतलब है कि बुधबार रात जब अर्नब और उनकी पत्नी सम्यब्रता रे गोस्वामी जो रिपब्लिक टीवी की संपादक हैं अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे तब बाइक सवार दो हमलावरों ने उनपर हमला किया था। ये हमला गणपतराव कदम मार्ग पर हुआ था।

No comments:
Post a Comment