भोपाल। ग्वालियर-चंबल के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को सुर्खियों में बने रहना अच्छे से आता है। राजस्थान के कोटा में फसी एक छात्रा की मदद के नाम पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ना केवल राजस्थान के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सचिन पायलट से बात की बल्कि इसकी सार्वजनिक सूचना भी दी। अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा से नाराज हैं। क्या सचिन पायलट से बात करके ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमित शाह को कोई संकेत दिया है।
मामला क्या है
लोकसभा क्षेत्र गुना (जहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव हार गए हैं) की रहने वाली एक छात्रा राजस्थान के कोटा शहर में फंस गई थी। छात्रा के पिता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद मांगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छात्रा को मदद पहुंचाने के लिए राजस्थान की डिप्टी सीएम सचिन पायलट से बात की। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्विटर पर सार्वजनिक रूप से इसकी जानकारी भी दी। इसी के बाद से गॉसिप शुरू हो गए हैं।

No comments:
Post a Comment