Friday, April 24, 2020

mp fastsamachar.com

शिवपुरी। देश को कोरोना के कहर से बचाने के लिए लॉकडाउन करना पडा। लोकडाउन में लगी बंदिशो के कारण कुछ लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। कियोस्क संचालको के लगातार ग्रामीणो के साथ धोखाधडी करने के मामले सामने आ रही हैं। लॉकडाउन में मिली छुट में लूट करने में लगें हैं। ऐसा ही लोगो के पैसे लूटने का मामला सामने आया है।

पोहरी में धाोखाधडी

जानकारी के अनुसार पोहरी के कमलाखेड़ी गांव के कन्हैयालाल धाकड़ ने बताया कि देवपुर बछौरा गांव का रिंकू धाकड़ पोहरी में कियोस्क सेंटर चलाता है। रिंकू 4-5 दिन कमलाखेड़ी गांव में आया। यहां गांव वालों को बताया कि किसी को पोहरी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, मैं यहीं कियोस्क के माध्यम से पैसे निकालकर यहीं दे दूंगा।

 कई लोगों के अंगूठे लगवाए और कुछ को पैसे दे दिए तो कुछ को नहीं दिए। कहने लगा कि आपका अंगूठा ठीक से नहीं लग रहा। फिंगर प्रिंट मैच नहीं कर रहे। इस बीच 18 तारीख को मैं बैंक गया तो खाते से 13 हजार रुपए निकल चुके थे। जबकि कियोस्क वाले ने मना कर दिया था।

गांव के दूसरे लोगों में शिवचरण शाक्य के 5 हजार, सिरनाम धाकड़ के 2 हजार, अनीता धाकड़ के 1500, कल्याण के 4 हजार रुपए निकल चुके हैं। एक लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है। इस मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है। गांव वाले रिंकू के घर भी जा रहे हैं, लेकिन वह नहीं मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment